फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thyroid functional, D-3 and B-12 test started in regional hospital

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में थायरॉयड फंक्शनल, डी-थ्री और बी-12 टेस्ट शुरू

Mon, 18 Mar 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 18 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
आधे दिन बाद मिलेगी मरीजों को रिपोर्ट
विज्ञापन

अत्याधुनिक हार्मोनल एसिस मशीन से टेस्ट शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में थायरॉइड फंक्शनल, डी-थ्री, बी-12 समेत अन्य टेस्ट शुरू हो गए हैं। अस्पताल की सरकारी लैब में अत्याधुनिक हार्मोनल एसिस मशीन के लगने के बाद टेस्ट शुरू करवा दिए गए हैं। इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। वहीं मरीजों को फंक्शनल टेस्ट करवाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। खास बात यह है कि सैंपल देने के बाद दोपहर बाद इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी और मरीज आसानी से अपना उपचार भी करवा सकेंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी और अस्पताल के बार-बार चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। यह टेस्ट आईजीएमसी के दाम पर होंगे। हालांकि इसका भुगतान मरीज को नहीं करना पड़ेगा। टेस्ट का भुगतान नेशनल हेल्थ मिशन के तहत किया गया जाएगा।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर क्षेत्र से भी मरीज अस्पताल आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में स्त्री रोग, मेडिसिन, सर्जन, हड्डी रोग, शिशु रोग समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। बीमारी का सही उपचार करने के लिए चिकित्सकों की ओर से कई प्रकार के टेस्ट मरीज को लिखे जाते हैं। जिसके बाद मरीज कई टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब के धक्के खाते थे। जहां से रिपोर्ट के लिए एक से दो दिन का इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए भी देरी हो जाती थी। लेकिन अब मरीजों को हार्मोनल एसिस मशीन से टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी है। अभी तक अस्पताल में मरीजों के यह टेस्ट नहीं होते थे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल में ही मशीन को खरीदा और प्रारंभिक ट्रायल किए गए। ट्रायल के सफल होने के बाद अब मरीजों को सुविधा देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में हार्मोनल एसिस मशीन से मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल में ही मरीजों के अब थायरॉइड फंक्शनल, डी-थ्री, बी-12 समेत अन्य टेस्ट हो रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसएल वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed