{"_id":"68eb847d84aac06b9e05c06a","slug":"three-youths-of-arki-arrested-with-churaposta-and-chitta-solan-news-c-176-1-ssml1040-154868-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की के तीन युवक चुरापोस्त व चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की के तीन युवक चुरापोस्त व चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार में सवार तीन युवकों से चिट्टा (हेरोइन) और चुरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर पुलिस चौकी की टीम रात को न्यू मॉडर्न ढाबा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। कार में तीन युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर 503 ग्राम चुरापोस्त व 4.43 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में रोहित, तरुण व कैलाश चंद निवासी गांव साई, डाकखाना बलेरा,तहसील अर्की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त कार को भी जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है।