फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three wheeler auto service starts in solan

70 दिन बाद दो सवारियों के साथ सड़क पर दौड़े ऑटो

Mon, 01 Jun 2020 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कर्फ्यू के 70 दिन बाद सोमवार से सोलन की लाइफ लाइन थ्री व्हीलर ऑटो दोबारा सड़क पर दौड़ते नजर आए। जिला प्रशासन ने बसों के साथ ऑटो चलाने के भी निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद शहर के चंबाघाट, ओल्ड बस स्टैंड, कोटलानाला, शामती, सोलन बाईपास, रबौण में ऑटो चलना शुरू हो गए। ऑटो चलाने के लिए प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश भी जारी किए हैं। ऑटो में सिर्फ दो ही सवारियों को बिठाया जा सकेगा। इन दो सवारियों के बीच विभाजन करना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन में करीब 300 ऑटो चलते हैं। इसमें करीब 500 लोगों को रोजगार मिल रहा है। कर्फ्यू से ऑटो चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध था। अब 70 दिन के बाद ऑटो दोबारा से चलना शुरू हो गए हैं। ऑटो में कोरोना से सुरक्षा के लिए ऑटो की सीट के दो भाग बनाए हैं जिसमें दो सवारियां ही बिठाई जा रही हैं। इसमें पहले की तरह से ही ऑटो का किराया प्रति सवारी ही रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासन से किराया बढ़ाने की मांग
ऑटो यूनियन के चेयरमैन रवि गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ऑटो चलाने को लेकर बार-बार मांग की जा रही थी। इसमें सोमवार 11 बजे तक प्रशासन से मिले निर्देश के बाद शहर में ऑटो शुरू हो गए हैं। हालांकि ऑटो में सिर्फ दो ही सवारियों बैठाई जा रही है जिससे ऑटो चालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम देख उन्होंने प्रशासन से ऑटो किराया बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed