फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three personnels from Ramshehar police station found corona positive

रामशहर थाने के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव

Sat, 28 Nov 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three personnels from Ramshehar police station found corona positive
Three personnels from Ramshehar police station found corona positive
रामशहर (सोलन)। रामशहर थाने के तीन कर्मी कोरोना पाजिटिव आने से थाने को सैनिटाइज किया गया। तीनों कर्मियों को होम आइसोलेट किया गया है। थाने में टेलीफोन से ही शिकायतें ली जा रही हैैं। थाने के सभी कर्मियों के कोरोना टेस्ट किए गए जिसकी रविवार को रिपोर्ट आएगी। तब तक के लिए थाने में टेलीफोन से शिकायतें दर्ज की जाएंगी। अगर कोई गंभीर मामला आता है तो उसे नालागढ़ थाने के तहत लिया जाएगा। रामशहर थाने में दो चालक और एक जवान कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पहले थाने को सैनिटाइज किया गया। शनिवार को पूरा दिन लोगों की शिकायतों को फोन पर लिया जाता रहा। इन जवानों के प्राथमिक संपर्क में आए पुलिस कर्मियों कोरोना टेस्ट हुए। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि थाने को बंद तो नहीं किया गया लेकिन सैनिटाइज करने के बाद फोन पर ही लोगों को शिकायतें ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जो भी इन जवानों के संपर्क में आए हैं, उनके टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed