फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three people arrested with 25.24 grams of chitta near Koti

Solan News: कोटी के समीप 25.24 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो दिल्ली तो एक हरियाणा का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
अदालत ने तीनों आरोपियों को भेजा चार दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने परवाणू शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गांव के समीप तीन लोगों को 25.24 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम जब राष्ट्रीय मार्ग पर जाबली के पास गश्त पर थी तो लगभग उन्हें सूचना मिली कि कोटी के पास एक होंडा कार में बैठे तीन लोगों के पास नशीला पदार्थ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जब उनके नाम पूछे तो उन्होंने अपने नाम विजय सप्रा निवासी गली नंबर-11, कृष्णा पार्क तिलक नगर, पश्चित दिल्ली, अमरजीत सिंह निवासी निलोठी नागलोई, जिला निलोठी, पश्चिम दिल्ली और विपुल शर्मा निवासी गली नंबर-8 शांति नगर मनीमाजरा हरियाणा बताया। पुलिस ने जब इनकी कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर बने ऐश ट्रे बॉक्स के नीचे एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच के अंदर 25.24 ग्राम चिटटा बरामद हुआ ।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed