फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three panchayats in Baddi's Mandhala area facing 5 hours undeclared power cut daily

मंधाला क्षेत्र की तीन पंचायतों में रोज लग रहा पांच घंटे का बिजली कट

Wed, 13 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। बिजली बोर्ड बरोटीवाला के सब डिवीजन के तहत मधाला क्षेत्र में जेई और फोरमैन के पद खाली होने से तीन पंचायतों के लोगों को बिजली कट झेलने पड़ रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत बोर्ड अधिकारियों, एमडी और मंत्री से की है।
सोमवार और मंगलवार को मंधाला में फीडर नंबर-6 में तकनीकी खराबी आने से पांच-पांच घंटे के कट लगे। गर्मी में बिजली न होने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही यहां पर स्टाफ तैनात नहीं किया तो वह बिजली बोर्ड के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

मंधाला, कालू झिंडा और सूरजपुर पंचायतों में बिजली की समस्या को देखते हुए 10 साल पहले जेई कार्यालय खोला गया। एक महीना पहले यहां से जेई का स्थानांतरण नालागढ़ हो गया और फोरमैन का तबादला ऊर्जा मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर न तो जेई है और न ही फोरमैन। अगर बिजली जाती है तो बरोटीवाला के जेई और फोरमैन आते हैं। पंचायत के पूर्व उपप्रधान भागचंद शर्मा, अनिल कुमार, हरीश, विशाल, सुनील कुमार, सुरजीत कुमार, सुदेश कुमारी और सुषमा ने बताया कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में कार्यालय तो खोल दिए हैं लेकिन न तो वहां पर भवन का कोई प्रावधान है और न ही यहां पर स्टाफ को भेजा जा रहा है।

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता प्रताप सिंह राणा ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में आला अधिकारियों को बताया गया है। विद्युत मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि यहां पर जल्द ही फोरमैन और जेई को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed