{"_id":"66f959ee0ab3587b2401f867","slug":"three-new-dengue-patients-arrived-in-bbn-solan-news-c-176-1-ssml1042-129473-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में डेंगू के तीन नए मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में डेंगू के तीन नए मरीज आए
Sun, 29 Sep 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में डेंगू के रोगियों की संख्या हुई 25
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बीबीएन में डेंगू के तीन नए मरीज निकले हैं। बद्दी अस्पताल में एलिजा विधि से हुए 14 टेस्टों में 3 मरीजों में डेंगू पाया गया है। बीबीएन में इस वर्ष अब तक डेंगू के 25 मरीज हो गए हैं, जिसमें से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बद्दी के 15 और नालागढ़ में 10 पॉजीटिव पाए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है और तीन नए रोगी डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत आने वाले नालागढ़ व बद्दी अस्पतालों में एलीजा विधि से डेंगू की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वर्ष अब तक 25 मरीज डेंगू के सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। उधर, बीएमओ नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि बद्दी अस्पताल में किए गए 14 टेस्टों में से 3 नए मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आह्वन किया कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए।