{"_id":"6af9b29154985896770beff3","slug":"a-job-fair-will-be-held-in-jaysingpur-on-november-22-solan-news-c-176-1-sln1006-184560-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जयसिंहपुर में 22 नवंबर को सजेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जयसिंहपुर में 22 नवंबर को सजेगा रोजगार मेला
Mon, 16 Nov 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
मिशन रोजगार हिमाचल की बैठक में कमेटी सदस्यों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां
युवाओं को मिलेंगे निजी कंपनियों में नौकरी के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 22 नवंबर को कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर मिशन रोजगार हिमाचल की विशेष बैठक बद्दी में आयोजित हुई।
बैठक में रोजगार मेला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियों पर चर्चा की। मेले के संयोजक डॉ. आर. राणा ने बताया कि मिशन की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 40 से अधिक रोजगार पंजीकरण मेले आयोजित किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर मेले में युवाओं का मौके पर पंजीकरण करने के साथ करियर काउंसलिंग और नामी निजी कंपनियों में सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिक से अधिक युवाओं तक मेले की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार अभियान तेज करने और औद्योगिक इकाइयों व कंपनियों से संपर्क स्थापित करने की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई। बैठक में राजीव कंसल, डॉ. अशोक राणा, विचित्र पटियाल, हरीश शर्मा, सतीश ढुढ़वा, डिंपल परमार और दिनेश चंदेल सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।