फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three accused arrested in theft case

Solan News: चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 03 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
रख राम काॅलोनी में गहने और नकदी पर हाथ किया साफ
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, तीन दिन की रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की रखराम काॅलोनी से गहने व नकदी चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को नालागढ़ से ही पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को नालागढ़ की रखराम काॅलोनी में शाम के समय बाल कृष्ण वर्मा के मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ किया था। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को नालागढ़ से ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान वार्ड आठ के केतन, दीपक साहानी और वार्ड दो के पुनीत अटल रूप में की है। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जिसमें क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों के संबंध में भी कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed