{"_id":"69f39cbd19c25051010454a4","slug":"thousands-of-liters-of-water-are-being-wasted-daily-due-to-broken-pipes-in-solan-city-solan-news-c-176-1-sln1013-168384-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन शहर में टूटी पाइपों से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन शहर में टूटी पाइपों से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
विज्ञापन
सोलन के पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास पाइप की चाबी खराब होने से सड़क पर बहा पानी। संवाद
शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, कई क्षेत्रों में बढ़ी पानी की किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पानी की बढ़ती किल्लत के बीच अब टूटी पाइपों और खराब चाबियों की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। जगह-जगह पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जिससे लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पाइप टूटने और पानी बहने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन इनका समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास लंबे समय से पाइप पर लगी चाबी से पानी बहने की शिकायत है। पहले जहां थोड़ा पानी व्यर्थ जाता था, वहीं अब हर दिन हजारों लीटर पानी बह रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बाहर भी पाइपलाइन की स्थिति खराब है। नालियों में डाली गई पाइप पूरी तरह टूट चुकी है और पानी को रोकने के लिए केवल प्लास्टिक लगाया गया है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। इसके चलते पानी लगातार बह रहा है। शहर के अन्य इलाकों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन मरम्मत कार्य में देरी के कारण समस्या बढ़ती जा रही है।
कोट
जैसे ही हमारे पास लीकेज की शिकायत पहुंचती है, कर्मचारियों को भेजकर उसे तुरंत ठीक करवाया जा रहा है। लोगों की असुविधा दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
-चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम,सोलन