{"_id":"5757067d4f1c1bb05d9c54a9","slug":"third-tol-tax-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी बैरियर पर खुलेगा तीसरा टोल एंट्री प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी बैरियर पर खुलेगा तीसरा टोल एंट्री प्वाइंट
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-21ए पर लगातार जाम व बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में सुधार को लेकर डीएसपी ट्रैफिक बद्दी की ओर से फील्ड में तैनात जवानों को सुधार करने के निर्देश जारी हुए हैं। बीबीएन में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर डीएसपी रैंक के अधिकारी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनाती दी गई है। पूर्व में डीएसपी नालागढ़ रहे खजाना राम को यही दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
इस तैनाती के बाद पुलिस अधिकारी ने यातायात में सुधार के कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 21ए पर बद्दी टोल बैरियर पर तीसरे एंट्री प्वाइंट को शुरू कर दिया है। इससे पहले दो ही एंट्री प्वाइंट होने के कारण बैरियर पर टोल टैक्स के लिए जाम लग जाता था। डीएसपी की ओर से इस संबंध में बीबीएन की ट्रक यूनियन व अन्य यूनियनों के साथ बैठक भी आयोजित की गई है। इसमें चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों को फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एनएच-21ए पर बढ़ते सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान अब बद्दी बैरियर से लेकर संडोली तक सुबह-दोपहर व शाम के समय विशेष रूप से पेट्रोलिंग का कार्य भी करेेंगे। राजमार्ग पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने वाले वाहनों का पुलिस इस दौरान खुलकर चालान करेगी।
विज्ञापन
डीएसपी ट्रैफिक खजाना राम ने कहा कि सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी रोकने के लिए लोगों में जागरूकता के साथ विशेष चालान भी की जा रही है। विशेष तौर पर बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग जैसे मामलों में दुपहिया वाहनों के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सड़क हादसे एनएच-21ए, साईं रोड व बरोटीवाला रोड पर हो रहे हैं। इन तीनों ही मार्गों पर पुलिस की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा।