{"_id":"5f8aff358ebc3e9bde7bd581","slug":"thieves-stole-food-items-from-a-shop-after-breaking-lock-in-baddi-solan-news-sml3486765189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटोली कलां में दुकान का ताला तोड़ राशन ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटोली कलां में दुकान का ताला तोड़ राशन ले गए चोर
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी के भटोली कलां स्थित एक किराना की दुकान से ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान में रखा आटा, चावल, दालें, तेल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकान के संचालक ने ताला टूटा देखा तो उसे चोरी होने का पता चला। दुकानदार ने इसकी शिकायत बरोटीवाला थाने में की है। भटोली कलां निवासी श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि उसकी दुकान में किराये पर राजू कुमार किराना की दुकान करता है। बीती रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ कर दुकान में रखा आटा, चावल, तेल और दालें चोरी कर लीं। शातिर करीब 60 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। दुकान के साथ एक कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में चार बाइक सवार ताला तोड़ सामान ले जाते देखे गए।
दुकानदार राजू कुमार ने बताया कि बीती रात को भटोली कलां में बिजली नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने बाइक की लाइट से पहले शटर का ताला तोड़ा और उसके बाद दुकान से सामान निकाला। अंधेरे में यह दिखाई नहीं दिया कि वे सामान किस वाहन में ले गए। उन्होंने इसकी शिकायत बरोटीवाला थाने में की है। सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाने से पुलिस कर्मी मौका भी देखने आए। डीएसपी नवदीप सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है तथा आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।