फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thieves arrested from Gujrat

गाड़ी का शीशा तोड़ 1.45 लाख रुपये चुराने के दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves arrested from Gujrat
बद्दी में गाड़ी से पैसे चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। पुलिस स्टेशन बरोटीवाला के तहत मंधाला के तहत टिपरा से एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर 1.45 लाख रुपये उड़ाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों अखिलेश और जितेंद्र दोनों निवासी आदर्शनगर मुरादाबाद यूपी को पुलिस ने राजकोट (गुजरात) से धर-दबोचा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बरोटीवाला बहादुर सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को मंधाला पंचायत निवासी रतिराम जो कि बददी बैंक से पैसे निकाल घर जा रहा था। रास्ते में किसी काम से रतिराम ने माइक्रोटर्नर उद्योग झाड़माजरी के बाहर गाड़ी रोकी और काम से अंदर चला गया। दोनों लुटेरे उसका पीछा कर रहे थे। दोनों ने मौका देख कर कार का शीशा तोड़ा और गाड़ी में रखे 1.45 लाख रुपये उड़ा दिए और फरार हो गए। तब से पुलिस को उनकी तलाश थी।
विज्ञापन

इन दोनों के ऊपर गुजरात में पहले ही कई केस चल रहे हैं। इस समय से वहां की एक जेल में बंद थे जहां से पुलिस इनका रिमांड लेकर यहां पहुंची है। एएसपी एन के शर्मा ने बताया कि कल दोनो को नालागढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा। यहां से इनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। दोनों आरोपियों ने एक बाइक पर इस वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस को उसकी तलाश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed