{"_id":"f18f263926162e058bacabd83577c991","slug":"thief-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमुडा कॉलोनी में दिनदहाड़े चार कमरों के टूटे ताले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमुडा कॉलोनी में दिनदहाड़े चार कमरों के टूटे ताले
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र भटोलीकलां स्थित हिमुडा कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े चार कमरों के ताले तोड़ कर लैपटाप, मिक्सर ग्राइंडर, नकदी आदि पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी कमरों में एक के बाद एक ताले टूटे। हमीरपुर के बड़सर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भटोलीकलां स्थित हिमुडा कॉलोनी के कमरे में किराए पर रहता है। जब वह दोपहर का भोजन करने कमरे में आया तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
कमरे से लैपटाप, मिक्सर ग्राइंडर व साढ़े छह हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। चोरों ने पूरा सामान कमरे में बिखेरा हुआ था। यही नहीं उसके बाद रूम नंबर 16 के अमित के कमरे का ताला तोड़ कर उसका कीमती मोबाइल चुरा लिया। उसके साथ का कमरा तोड़कर अरुण कुमार का लैपटाप भी चोरी कर लिया। यही नहीं बी क्यू ब्लॉक में भी एक कमरे का ताला टूटा है। जिसके संचालक के आने बाद ही चोरी का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 494 व 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कॉलोनी में यह चौथी घटना है। इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। सबसे पहले चोरों ने लोगों के वाहनों के टायर चोरी किए। इस गिरोह में एक पुलिस कर्मी का बेटा भी शामिल था।
पुलिस ने चुराए गए टायर बरामद कर वापस लोगों को दे दिये थे। उसके बाद तीन कमरों के एक साथ ताले तोड़ कर नकदी व अन्य सामान चुरा लिया था। तीसरी चोरी में पूरी बिल्डिंग के कमरों को बंद कर चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर मोबाइल व सात हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है।