फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There will be trouble if you create ruckus on New Year, Solan Police has laid a security net.

Solan News: नए साल पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं, सोलन पुलिस ने बिछाया सुरक्षा का जाल

Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो रिजर्व बटालियन की तैनात, चायल-कसौली में दिन-रात होगी गश्त
विज्ञापन

हाईटेक सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू, एनएच पर पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । नववर्ष के जश्न को लेकर जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पर्यटन स्थलों से लेकर नेशनल हाईवे तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जश्न के दौरान हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने दो रिजर्व बटालियन तैनात की हैं। पर्यटन नगरी चायल, कसौली और बड़ोग समेत कालका-शिमला एनएच पर विशेष पुलिस टीमें दिन-रात गश्त और पेट्रोलिंग करेंगी। इन टीमों की कमान एसएचओ और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। क्रिसमस के बाद अब नए साल पर पर्यटकों को देखते हुए सुरक्षा चक्र को और मजबूत किया गया है। हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के लिए सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कालका-शिमला एनएच पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
होटल और गेस्ट हाउसों की होगी चेकिंग
पुलिस प्रशासन ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के होटलों और गेस्ट हाउसों पर पैनी नजर रखें। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी शांति व्यवस्था भंग न हो।
विज्ञापन

कोट
नववर्ष को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। हम हिमाचल आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हैं, लेकिन हुड़दंग मचाने या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव सिंह, एसपी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed