फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There will be no shortage of commercial gas cylinders in Baddi now.

Solan News: बद्दी में अब व्यावसायिक गैस सिलिंडर की नहीं होगी किल्लत

Sun, 29 Mar 2026 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of commercial gas cylinders in Baddi now.
बद्दी में गैस उपभोक्ताओं को समझाते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक- संवाद।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के गैस प्लांट में गैस सिलिंडर की दोगुणा हुई रिफिलिंग
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने किया गैस प्लांट का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और आसपास के इलाकों में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी से जूझ रहे उद्यमियों और ढाबा संचालकों के लिए राहत भरी खबर है। बद्दी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के गैस प्लांट में अब व्यावसायिक सिलिंडरों की भराई क्षमता को बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले केवल 20 प्रतिशत क्षमता के साथ ही भराई की अनुमति थी। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन ने शनिवार को बद्दी स्थित आईओसी प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और अगले एक-दो दिनों में सप्लाई पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के साथ खाद्य निरीक्षक कमल कांत और धर्मेश शर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बद्दी और बरोटीवाला क्षेत्र के करीब एक दर्जन ढाबों की जांच की। उन्होंने पाया कि कहीं भी सिलेंडर की वास्तविक किल्लत नहीं है। डीएफएससी ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से फैलाई गई भ्रांतियों की वजह से उपभोक्ताओं में घबराहट बढ़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिनके पास वैध गैस कॉपी है, उन्हें समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 70 फीसदी तक व्यावसायिक सिलिंडर भरने की परमिशन दे दी है, लेकिन अभी बद्दी में 40 फीसदी तक भरने शुरू हो गए है। एक दो दिन में यह और बढ़ाया जाएगा।

एलपीजी के विकल्प तलाशने लगे लोग
निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प बदलाव भी देखने को मिला। गैस की किल्लत की आशंका के चलते ढाबा संचालकों ने एलपीजी के विकल्प अपनाने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर चाय बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हों का प्रयोग किया जा रहा है, तो कुछ ढाबों में डीजल से चलने वाली भट्टियां दोबारा शुरू हो गई हैं।

बद्दी में गैस उपभोक्ताओं को समझाते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक- संवाद।

बद्दी में गैस उपभोक्ताओं को समझाते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed