{"_id":"662506fa5cd4d8325307cf99","slug":"there-was-fighting-between-two-groups-in-bilanwali-gujra-sticks-and-swords-were-used-solan-news-c-176-1-ssml1040-120102-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिलांवाली गुजरा में दो गुटो में मारपीट, डंडे और तलवारें चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिलांवाली गुजरा में दो गुटो में मारपीट, डंडे और तलवारें चलीं
Sun, 21 Apr 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक गुट पर गोली चलाने का भी लगा आरोप
मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के बिलांवाली गांव में दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को बद्दी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गुटो में डंडे, तलवारे, गंडासे चले हैं। वहीं एक गुट ने दूसरे पर फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बिलांवाली गांव के छोटू राम पुत्र सदरदील ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम उसके मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडों, तलवारों व अन्य हथियारों सहित इसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया और इस हमले में इसके परिवारजनों को चोटें आई हैं। वहीं दूसरी ओर बिलांवाली गुजरां के यासीन पुत्र शरीफ मोहम्मद ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार शाम ताज मोहम्मद अपने साथ करीब 15 लोगों को लेकर इसके घर में घुस आया व इसके और परिवार के ऊपर तेजधार हथियारों से हमला किया व आरोपियों ने फायरिंग भी की। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट में घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इनसेट
आचार संहिता में हथियार जमा नहीं
बद्दी(सोलन)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद सभी हथियार जमा करने के पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। लेकिन उसके बाद भी भी बद्दी में फायरिंग हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बद्दी में अवैध हथियार बेरोक टोक लोग प्रयोग कर रहे हैं। और पुलिस इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मौके पर गोली चलने के पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिले हैं। एक गुट ने केवल आरोप लगाया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।