फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There is no specialist doctor in Darlaghat hospital

Solan News: दाड़लाघाट अस्पताल में नहीं है कोई विशेषज्ञ डॉक्टर

Sun, 30 Jun 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह
विज्ञापन

हाल ही में नए भवन में सुचारु हुआ है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में कोई विशेषज्ञ चिकित्सक ने हाेने पर लोगों ने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने की मांग की है। साथ ही आवश्यक मशीनरी भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से दाड़लाघाट में हाल ही में अस्पताल तो खोल दिया गया है लेकिन अब यहां पर चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी जाए ताकि दूरदराज क्षेत्र से आने वाले लोगों को शिमला और अन्य अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अर्की के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि 30 बिस्तर वाले स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधी सेवा आरंभ होने पर उपचार की सुविधा मिलेगी। ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अर्की के अध्यक्ष राकेश चौहान,महासचिव (संगठन) ओम प्रकाश भाटिया, उपाध्यक्ष गंगा राम समेत अन्य ने खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट क्षेत्र में दो सीमेंट कारखानों सहित हजारों ट्रकों के चलने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे में घायलों को शिमला, सोलन और बिलासपुर ले जाने पर उपचार में देरी होने के कारण जान से हाथ धोना पड़ता था। ऐसे घायलों को इस स्वास्थ्य केंद्र के खुलने पर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed