{"_id":"67029520d034347a1008d0b2","slug":"there-has-been-a-decline-in-the-number-of-road-accidents-in-the-state-solan-news-c-176-1-ssml1041-129939-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रदेश में सड़क हादसों के मामले में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रदेश में सड़क हादसों के मामले में आई गिरावट
विज्ञापन
पिछले वर्ष 1,685 और इस बार 1523 हुए सड़क हादसे
इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। प्रदेश में एक जनवरी से 30 सितंबर 2024 के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 2023 की तुलना में कमी आई है। पुलिस के ईडीएआर (इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट) एप में दर्ज आंकड़ों के अनुसार दुर्घटनाओं की संख्या में महत्वपूर्ण गिरावट आई है।
2023 के पहले नौ महीनों में कुल 1,685 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसके विपरीत 2024 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 1524 रह गई, जो सराहनीय सुधार है। पुलिस का दावा है कि यह कमी यातायात कानूनों के सख्त प्रवर्तन, सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, मोटर वाहनों के निर्माण में प्रगति और ड्राइवरों के बीच व्यापक जन जागरूकता अभियानों के कारण हुई है।
उधर, एएसपी ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे शिमला हिमाचल प्रदेश नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस, सरकारी एजेंसियों और जनता के बीच सहयोगात्मक प्रयासों से पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में सफलता मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आने वाले महीनों में सड़क दुर्घटनाओं को और कम करने और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।