फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The wounds of the devastating fire have healed. Business in Kasauli is back on track.

Solan News: भीषण अग्निकांड के जख्मों पर मरहम लगा पटरी पर लौटने लगा कसौली का कारोबार

Mon, 20 Apr 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
13 अप्रैल को भीषण अग्निकांड में राख हो गई थी 150 पुरानी हेरिटेज मार्केट
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों ने फिर से काम किया शुरू, मार्केट से हटाया जा रहा मलबा
छावनी प्रशासन ने भी कारोबारियों की मदद के लिए दिलाया पूरा भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली की 150 साल पुरानी ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट में 13 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड की काली छाया अब छंटने लगी है। तबाही के करीब एक सप्ताह बाद इस बाजार में एक नई सुबह की दस्तक हुई है। अपनों की रोजी-रोटी और परिवार के पालन-पोषण की खातिर प्रभावित कारोबारी अपने जख्मों पर मरहम लगाकर एक बार फिर दुकानों पर बैठने लगे हैं। बाजार में फिर से पर्यटकों की हलचल शुरू हो गई है और कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। अग्निकांड ने भले ही दुकानों को राख कर दिया हो, लेकिन व्यापारियों का हौसला नहीं हारा। प्रभावित दुकानदारों ने अपनी दुकानों से जला हुआ मलबा इकट्ठा कर सफाई का काम पूरा कर लिया है। विशेषकर खिलौने बेचने वाले छोटे कारोबारी अपने परिवार के भविष्य के लिए फिर से काम में जुट गए हैं। हालांकि, बाजार की सड़कों पर अभी भी अग्निकांड की कालिख के निशान बाकी हैं, जिन्हें हटाने का काम जारी है।
कैंट प्रशासन बना मददगार, जल्द लौटेगी पुरानी रौनक
राहत की बात यह है कि छावनी (कैंट) प्रशासन इन कारोबारियों की मदद के लिए पूरी तरह आगे आया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सड़क से जला हुआ मलबा जल्द ही पूरी तरह हटा लिया जाएगा, ताकि मार्केट की पुरानी सुंदरता और स्वरूप को वापस लाया जा सके। कसौली आने वाले पुराने पर्यटक, जो इस बाजार की खूबसूरती से वाकिफ थे, बाजार की वर्तमान स्थिति देख भावुक नजर आए। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ ही दिनों में हेरिटेज मार्केट अपने पुराने स्वरूप में नजर आएगी।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन के लिए तैयारियां तेज
कसौली का स्थानीय व्यापार पूरी तरह से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर निर्भर है। आने वाले पर्यटक सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कैंट के मनोनीत सदस्य राजकुमार सिंगला ने बताया कि सड़क से मलबा हटाकर स्थिति को पहले जैसा सामान्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने हमें भविष्य के लिए बड़ा सबक दिया है। अब क्षेत्र में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए समय-समय पर फायर हाइड्रेंट की जांच और दमकल वाहनों की मॉकड्रिल अनिवार्य रूप से करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed