{"_id":"57ee96bb4f1c1bcc09574836","slug":"the-water-tank-hide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंकों को ढकने के लिए फिर भेजा जाएगा प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंकों को ढकने के लिए फिर भेजा जाएगा प्रस्ताव
ब्यूरो, सोलन
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
सियासी चक्की में पिस रही शहर के दो मुख्य स्टोरेज टैंकों को ढकने की कवायद फिर से शुरू होगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी चक्की में पिस रही शहर के दो मुख्य स्टोरेज टैंकों को ढकने की कवायद फिर से शुरू होगी। वाटर सेफ्टी के मद्देनजर डीसी सोलन ने नप के ईओ से टैंकों को ढकने का प्रस्ताव मांगा है। यह प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को मंजूरी के लिए जल्द से जल्द भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने तकनीकी विभाग को 50 लाख से अधिक के बजट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ईओ के मुताबिक जल्द यह प्रस्ताव तैयार करके जिला प्रशासन के सपुर्द होगा। उधर भाजपा समर्थित नगर परिषद इस काम को हलके में ले रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। सुबाथू पेयजल टैंकों में जहर मिलाने के मामले सामने आने के बाद भी नप इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। सबसे बड़े 18 लाख गैलन के टैंक को साफ करने काम चला है। रविवार शाम तक टैंक साफ होने की उम्मीद है। भारी भरकम गाद इस टैंक से निकली है। लेकिन भाजपा अध्यक्ष समेत कोई भी पार्षद शायद ही टैंक की तरफ गया हो।
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित पार्षदों एवं पूर्व कांग्रेस के मनोनीत पार्षदों का कहना है कि इस प्रस्ताव के अलावा गैस क्लोरीनेशन मशीन के लिए विधायक निधि से पैसे की डिमांड मंत्री से की जाएगी। वहीं सुबाथू के कक्ड़हट्टी शड़ियाणा और जाड़ला के पेयजल स्टोर टैंकों में जहरीला पदार्थ मिलाकर दूषित करने की घटना के बाद प्रशासन ने टैंकों की हिफाजत के लिए कुछ नए एडिशन करेगा। इसमें टैंकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रावधान रखे जाएंगे। प्रस्ताव में टैंकों की उचित तालाबंदी के साथ सीसीटीवी कैमरे और तीनों टैंको के आसपास के क्षेत्र की कांटेदार फेंसिंग और सुरक्षा के लिए एक कर्मचारी की तैनाती होगी।
विज्ञापन
प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि नप को प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रस्ताव को शहरी विकास विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। नगर परिषद और आईपीएच विभाग अपने कर्मचारियों को रोटेशन पर टैंक की सुरक्षा के लिए तैनात कर सकते हैं। इसके लिए नप और आईपीएच विभाग से बात की जाएगी।
आदेशों पर होगा अमल : ईओ
नप के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि शहरी विकास विभाग को टैंकों को ढकने और फैंसिंग के लिए फिर से प्रस्ताव भेजने के लिए जिला प्रशासन से मिले आदेशों का पालन किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य टैंक के अंदर की सफाई का जायजा लिया। रविवार तक टैंक की सफाई का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। नप के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को भी देर शाम तक टैंक से जमी हुई गाद को निकाले का कार्य किया गया। इसके बाद देर रात टैंक को साफ पानी से धोने का कार्य शुरू किया गया। वहीं शनिवार को टैंक को अंदर से रंगने का कार्य किया जाएगा।