{"_id":"586a54454f1c1b0052158618","slug":"the-truck-union-increase-fright","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार, 17 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ा मालभाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार, 17 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ा मालभाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन ट्रक यूनियन ने हिमाचल में टैक्स के साथ किराये की बढ़ोतरी को जोड़कर डीजल में हुई 1.14 रुपये की बढ़ोतरी पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन ट्रक यूनियन ने हिमाचल में टैक्स के साथ किराये की बढ़ोतरी को जोड़कर डीजल में हुई 1.14 रुपये की बढ़ोतरी पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया। रविवार मध्यरात्रि लागू नई दरों के बाद से ही यूनियन ने अपनी नई किराया दरें लागू कर दी हैं। 17 दिन में मालभाड़ेे में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पूर्व 16 दिसंबर की मध्यरात्रि किराये में 70 पैसे की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सबसे बड़ी यूनियन में गिनी जाने वाली बीबीएन ट्रक यूनियन से करीब आठ हजार ट्रक जुड़े हैं। डीजल की कीमत 97 पैसे बढ़ी है। तय फार्मूले के तहत एक रुपये डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद ही भाड़ा बढ़ता है। लेकिन प्रदेश में लगने वाले वैट के चलते डीजल की कीमत 17 पैसे और बढ़ी है।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने कहा कि डीजल में 97 पैसे के साथ हिमाचल का टैक्स मिलाकर कुल 1.14 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके हिसाब से मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। किराये को लेकर उद्योगों के साथ साफ सुथरी व्यवस्था बनाई है। इस बढ़ोतरी से उद्योगों में आंशिक असर होने की बात कही जा रही है। हर पंद्रह दिन के अंतराल में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से जहां आम लोगों में रोष है वहीं कारोबारियों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
यह होंगी नई किराया दरें
स्टेशन पुराना नया
रामशहर- 3455 3460
शिमला 9510 9555
अंबाला 8220 8255
चंडीगढ़ 4350 4370
अमृतसर 11395 11465
दिल्ली 12765 12880
कोलकता 51390 52020
चेन्नई 79685 80700
हरिद्वार 11590 11675