फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The traditional Rath Yatra of Shri Madhod Devta begins from Dwaru Dhar

Solan News: डवारु धार से श्री मढोड़ देवता की पारंपरिक रथ यात्रा शुरू

Wed, 25 Feb 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The traditional Rath Yatra of Shri Madhod Devta begins from Dwaru Dhar
डवारु धार स्थित श्री मढोड़ देवता मंदिर से विधि-विधान के साथ रवाना होती देवता की पारंपरिक रथ यात - फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
पांच दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद अब देवता घर-घर जाकर देंगे आशीर्वाद
विज्ञापन

दो माह तक चलेगा प्रवास, कई जिलों में जाएगी देवता की यात्रा


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत रौड़ी के डवारु धार स्थित श्री मढोड़ देवता मंदिर से मंगलवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ रथ यात्रा (जात्रा) आरंभ हो गई। इसके पहले पांच दिनों से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे थे। पूजा संपन्न होने के बाद देवता जी श्रद्धालुओं के घर-घर जाकर आशीर्वाद देंगे। यह देव यात्रा लगभग दो माह तक चलेगी और सोलन, शिमला, बिलासपुर और मंडी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। श्रद्धालुओं में देवता के प्रति गहरी आस्था है और उनका विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है। जो लोगों ने मानता की है, देवता उनके घर जाएंगे और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। सैकड़ों लोग इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब पूर्ण होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed