फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The team of Aastha, Aditi and Harshit was the winner.

Solan News: आस्था, अदिति और हर्षित की टीम रही विजेता

Thu, 05 Dec 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 05 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि ने मनाया वन्य जीव संरक्षण दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के सिल्विकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग ने कनेक्टिंग पीपल एंड प्लेनेट एक्सप्लोरिंग डिजिटल इनोवेशन इन वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन थीम के तहत वन्य जीव संरक्षण दिवस मनाया। पहला विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस 4 दिसंबर 2012 को मनाया गया था और इस वर्ष की थीम वन्यजीव संरक्षण में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका और संरक्षण प्रथाओं को बदलने की उनकी क्षमता को रेखांकित करती है।

इस कार्यक्रम में विभाग ने बीएससी वानिकी छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं की एक शृंखला आयोजित की। इन गतिविधियों का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के बारे में छात्रों की समझ को गहरा करना है, कार्यक्रम में वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छह स्नातक टीमों ने भाग लिया। तृतीय वर्ष के वानिकी छात्रों-आस्था, अदिति और हर्षित की टीम विजेता बनी, जबकि कार्तिक, अन्वी और कुमुद ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान विभूति, जसविंदर और प्रकृति की टीम ने जीता। इस कार्यक्रम में डॉ. रोहित बिशिष्ठ, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रेम प्रकाश और डॉ. राजीव धीमान, डॉ. प्रशांत शर्मा सहित स्नातक और स्नातकोत्तर वानिकी छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed