फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Lord Shiva-Parvati marriage narrated in Mahua

Solan News: महुआ में सुनाया भगवान-शिव पार्वती विवाह का प्रसंग

Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The story of Lord Shiva-Parvati marriage narrated in Mahua
महुआ में शिव पार्वती विवाह के प्रसंग पर नाचते श्रद्धालु स्रोत: मंदिर कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ से सटे पहाड़ी क्षेत्र के महुआ में माता जालपा मंदिर में चल रही शिवमहापुराण कथा के नौवें दिन व्यासपीठ आचार्य मदन लाल दुर्वासा ने शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि माता सती भगवान शिव के मना करने के बावजूद बिना निमंत्रण के अपने पिता दक्ष के यज्ञ में चली गई। वहां पर उन्होंने भगवान शिव के अपमान से दुखी होकर यज्ञ कुंड में कूद कर खुद को भस्म कर लिया। अगले जन्म में उन्होंने हिमालयराज और मैना के घर में पार्वती के रूप में जन्म लिया। बचपन से ही पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की। उसके माता पिता में बहुत समझाया कि शिव तो भूतों के साथ कैलाश पर रहता है किंतु पार्वती की जिद के आगे झुकना पड़ा और भगवान शिव से विवाह तय कर दिया। शिव शरीर पर भस्म रमा कर नंदी पर सवार बारात लेकर आए तो साथ में भूत प्रेत भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed