फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of friendship between Shri Krishna and Sudama was narrated in Baddu.

Solan News: बड्डू में सुनाया श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का प्रसंग

Wed, 06 May 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The story of friendship between Shri Krishna and Sudama was narrated in Baddu.
रामशहर के बडडू गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर मौजूद भक्तगण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर(सोलन)। रामशहर क्षेत्र के गांव बड्डू में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हो गया। प्राचीन महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा व्यास के रूप में पंडित सुनील शर्मा ने अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने राजा परीक्षित के मोक्ष का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया। सात दिनों तक चले इस आयोजन में भगवान की महिमा, धर्म के महत्व और जीवन के आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed