{"_id":"6a0f4dbcdcb3381a300a68d7","slug":"the-story-narrates-the-incident-of-killing-kansa-and-rukminis-marriage-solan-news-c-176-1-sln1010-169889-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथा में सुनाया कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथा में सुनाया कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की रख रामसिंह कॉलोनी में श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन व्यास पीठ आचार्य अविनाश सांख्यान ने कंस वध और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब नारद जी ने कंस को बताया कि कृष्ण ही देवकी की आठवीं संतान है तो उसने अक्रूर जी को भेजकर नंद बाबा के साथ-साथ कृष्ण और बलराम को मथुरा बुला लिया। उनको मरने के लिए मस्त हाथी छोड़ दिया। भगवान कृष्ण और बलराम ने उसके दोनों दांत उखाड़ दिए। कंस के दरबार में पहुंचे तो वहां उनका सामना कंस के चाणूर और मुष्टिक पहलवानों से हुआ। श्रीकृष्ण ने चाणूर और बलराम ने मुष्टिक को अपने धाम बैकुंठ पहुंचाया। उन्होंने आगे बताया कि रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री थी। कृष्ण के पराक्रम की कहानियां सुन कर उन्हें मन में अपना पति मान चुकी थी किंतु रुक्मिणी के भाई रुक्मी ने उसका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया तो रुक्मिणी ने कृष्ण को संदेश भेजा तो भगवान कृष्ण ने विवाह मंडप से रुक्मिणी का हरण कर लिया और द्वारिका में उनसे विधि पूर्वक विवाह किया। 16 मई से शुरू इस कथा की पूर्णाहुति 22 मई को होगी। उस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।