Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The state government has prepared a bundle of lies: Dr. Bindal

प्रदेश सरकार ने तैयार किए हैं झूठ के पुलिंदें : डॉ. बिंदल

Thu, 29 Aug 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The state government has prepared a bundle of lies: Dr. Bindal
धर्मपुर में भाजपा कसौली मंडल की कार्यशाला में मौजूद कार्यकार्ता। संवाद
भाजपा की कसौली में हुई सदस्यता अभियान कार्यशाला
विज्ञापन

प्रदेश में लोगों को झूठी गारंटियां देकर हासिल की गई सत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। भाजपा मंडल कसौली की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने झूठ के पुलिंदें तैयार किए हैं। आज तक कई महिलाएं 1500 रुपये के इंतजार में बैठी हुई हैं। इसी के साथ लोगों को कई झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की है। वीरवार को भाजपा मंडल ने सदस्यता अभियान से पहले कार्यशाला आयोजित की। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल और रत्नपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल सरकार चुनावों के समय कांग्रेस नेता दिल्ली से आकर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाते हैं। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में बेरोजगार युवाओं को पांच लाख नौकरियां और 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपये देने की बात कही थी। लेकिन गारंटियां पूरी करना तो दूर की बात सरकार ने मुफ्त बिजली-पानी को भी बंद कर दिया। डिपुओं में मिलने वाले राशन को मंहगा कर दिया। बस का किराया भी गुपचुप तरीके से बढ़ा दिया है। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी से कार्य करने के लिए कहा। इस मौके पर मदन मोहन मेहता, सुंदरम ठाकुर, बिल्लो नेगी, नरेंद्र, पंकज ,केवल कृष्ण, नरेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed