फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The sanitation system in Baddi Municipal Corporation has been stalled for four days, with heaps of garbage piling up in the city.

Solan News: नगर निगम बद्दी में चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप, शहर में लगे कचरे के ढेर

Mon, 25 May 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The sanitation system in Baddi Municipal Corporation has been stalled for four days, with heaps of garbage piling up in the city.
नगर निगम बद्दी में सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। संवाद
सड़कों, बाजारों, गली-मोहल्लों में फैली गंदगी ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें
विज्ञापन


लोगों का आरोप,कचरा उठाने वाली कंपनी कर रही मनमर्जी

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी नगर निगम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नगर निगम बद्दी की ओर से चलाई जा रही डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना बीते चार दिनों से ठप पड़ी है। नतीजा यह कि पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। मुख्य सड़कों, बाजारों, गली-मोहल्लों व चौराहों पर फैली गंदगी ने लोगों का निकलना तक मुश्किल कर दिया है। गर्मी के मौसम में उठ रही बदबू और बढ़ते संक्रमण के खतरे ने शहरवासियों की परेशानियां बढ़ा दी है।
नगर निगम बद्दी सफाई के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च कर रही है , लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कचरा उठाने वाली कंपनी की लापरवाही और नगर निगम की ढिलाई ने इस अभियान की पोल खोल दी है। शहरवासियों का कहना है कि लाखों के बजट के बावजूद सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और कंपनी अपनी मनमर्जी कर रही है।
विज्ञापन


वार्डों में चार दिन से नहीं आई कचरा गाड़ी
सड़क किनारे उभर आए कूड़े के ढेर वार्ड नंबर-8 के निवासी आरबी सिंह, जसदेव, राजेश, राज संधू, गुलशन मेहता, कमला देवी, माया देवी सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी एक बार भी वार्ड में नहीं आई। कूड़ा न उठ पाने की वजह से सड़क किनारों कूड़ा फैल गया है। जगह-जगह मवेशी कचरे में मुंह मारते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती गंदगी से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है और संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने नगर निगम से अपील की है कि कचरा उठाने की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि बढ़ते संक्रमण और गंदगी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कंपनी की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। आदेश जारी कर दिए हैं कि सफाई व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए। इसकी रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी।
अंशुल ठाकुर,ज्वाइंट कमिश्नर,नगर निगम,बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed