फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The rural game in Sulni mela

शूलिनी मेले में शामिल होंगे पारंपरिक खेल

Sat, 16 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 16 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
The rural game in Sulni mela
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शंाडिल ने कहा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को अगले वर्ष से पारंपरिक संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों के मेले के रूप में मनाने का प्रयास होगा। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शंाडिल ने कहा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को अगले वर्ष से पारंपरिक संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों के मेले के रूप में मनाने का प्रयास होगा। वह राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के समापन के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। प्रदेश के पारंपरिक खेल प्राचीन समय से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। जिला प्रशासन अगले वर्ष से यह प्रयास करेगा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में ठोडा, कुश्ती और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाए।

विज्ञापन


मेले में हिमाचली कलाकारों को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास होगा। इस अवसर पर नगर परिषद सोलन में मनोनीत तीनों पार्षदों का स्वागत करते हुए आशा जताई कि तीनों पार्षद सोलन शहर के विकास में पूर्ण योगदान देंगे। डीसी राकेश कंवर ने मेले के विभिन्न आयोजनों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


ध्वनि प्रदूषण पर दें खास ध्यान
अगले वर्ष से मेले की ध्वनि प्रणाली की पूर्व में रिहर्सल की जाएगी ताकि न तो ध्वनि प्रदूषण फैले और न ही कलाकारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े। कहा कि मेले के दौरान बुलाए जाने वाले स्टार कलाकारों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन समय पर हो तथा समितियों को मेले के आयोजन में अधिक से अधिक भागीदार बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह रहे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर,  नप अध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, पार्षदगण, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, प्रदेश पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल के सदस्य अजय चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, लघु किसान मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, एसपी अजुंम आरा, एडीएम संदीप नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।A

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed