फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The road repair strat in solan, traffic system changed

सड़कों की मरम्मत शुरू, शहर का ट्रैफिक सिस्टम बदला

Thu, 06 Oct 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 06 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
The road repair strat in solan, traffic system changed
सोलन शहर में यातायात व्यवस्था सही करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

माल रोड के गड्ढे अब लोगों को नहीं सताएंगे। चंबाघाट से लेकर सपरूण तक सड़क को चकाचक करने का कार्य शुरू हो चुका है। करीब 50 लाख से शहर की मुख्य सड़क दुरुस्त होगी। चंबाघाट से सपरुण तक जगह-जगह पड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुके थे। इससे न केवल राहगिरों बल्कि स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क की मरम्मत की जाएगी।
 
सड़क के रिपेयर कार्य के चलते छह दिन तक सोलन शहर का यातायात सिस्टम भी बदलेगा। 7 अक्तूबर को मालरोड वनवे रहेगा। डीसी चौक से चंबाघाट की तरफ ही वाहन मालरोड से गुजर सकेंगे। चंबाघाट से डीसी चौक पर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। लिहाजा अगर आप 7 अक्तूबर को चंबाघाट से डीसी चौक या राजगढ़ मार्ग जाना चाहते हो तो आपको सोलन बाइपास होकर आना पड़ेगा। वहीं 8 अक्तूबर को उपायुक्त चौक से सपरुण बाईपास तक यातयात सड़क मरम्मत के चलते वन वे रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ की तरफ से शिमला की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को मालरोड से गुजरने पर पाबंदी होगी।
विज्ञापन

 
वनवे के चलते वाहन चौक से अंदर नहीं आ सकते। चंबाघाट और राजगढ़ से आने वाले वाहनों को एक तरफ एंट्री दी जाएगी। ऐसे में लोगों को कुछ दिन के लिए लोगों को शहर में यातायात संबंधी समस्या झेलनी पड़ सकती है। एडीएम संदीप नेगी ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से यह व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीकेज भी करो दुरुस्त तो टिकेगी टारिंग
माल रोड पर भारी भीड़ रहता है। इसी के साथ कई स्पॉट पर पानी की पाइपें की लीकेज है। ऐसे में पानी एकत्र होकर टारिंग को डैमेज कर रहा है। मालरोड पर आनंद कांप्लेक्स के सामने केमिस्ट शाप, लोनिवि विश्राम गृह के सामने लीकेज रहती है। इसके चलते टारिंग उखड़ जाती है। इससे जनता के धन की बर्बादी होती है। ऐसे में यदि लीकेज बंद हुई तभी टारिंग का फायदा होगा अन्यथा सब व्यर्थ जाएगा।


इन वाहनों को मिलेगी राहत
इसमें सिर्फ एंबुलेंस, अग्निशमन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रयोग में लाए जाने वाले वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। इस अवधि में यातायात को वन वे चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन इस समयावधि में यातायात नियंत्रित करने के लिए समुचित संख्या में कर्मचारियों की तैनाती के आदेश दिए हैं। उपमंडल अधिकारी सोलन, लोक निर्माण विभाग, बीएंडआर सोलन के अधिशासी अभियंता और नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को भी इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आदेश लोगों की सुविधा और टारिंग कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed