फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The people of baddi syas, they not paid a House rent

बद्दी के लोगों का हाउस टैक्स देने से साफ इंकार

Tue, 31 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Tue, 31 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
The people of baddi syas, they not paid a House rent
हाउस टैक्स को 12.5 से घटाकर 7.5 करके जनता से वाहवाही बटोरने वाली नगर परिषद बद्दी को जोरदार झटका लगा है। - फोटो : demo pic

हाउस टैक्स को 12.5 से घटाकर 7.5 करके जनता से वाहवाही बटोरने वाली नगर परिषद बद्दी को जोरदार झटका लगा है। नप ने सोचा था कि हाउस टैक्स घटाकर लोग विरोध का रास्ता छोड़ नप का सहयोग करेंगे। लेकिन इसके विपरीत मंगलवार को बद्दी विकास मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाउस टैक्स को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सुबह ही नप कार्यालय के समक्ष विकास मंच के प्रधान बेअंत ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

विज्ञापन


विकास मंच के अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि जब तक नप सब सुविधाएं प्रदान नहीं करती लोग हाउस टैक्स नहीं देंगे। नप ने हाउस टैक्स मनमाने ढंग से लगाया है। नगर परिषद ने अपने कार्यालय में बिना वास्तुस्थिति देखे लोगों को हाउस टैक्स के तुगलकी फरमान जारी कर दिए। मौजूदा वास्तु स्थिति के हिसाब से जिन लोगों का टैक्स कम बनता है उन पर चार गुणा अधिक टैक्स थोपा है। मंच के संजीव कौशल ने कहा कि नप बिना सुविधाओं के हाउस टैक्स लेने की हकदार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नप के सभी नौ वार्डों में सड़क, पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। बद्दी विकास मंच के मोहम्मद आशिक ने कहा कि नप हाउस टैक्स को पांच प्रतिशत कम करके मात्र लोगों को गुमराह कर रही है। नप ने वादा किया था कि जिन लोगों को हाउस टैक्स के नोटिस गलत आए हैं उनमें सुधार किया जाएगा। लेकिन नप ने हाउस टैक्स में बरती अनियमितताओं को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉलीपॉप दे रही सरकार : अध्यक्ष
मंच के अध्यक्ष मोहम्मद आशिक ने बताया कि विकास मंच ने नप को ज्ञापन सौंपा था कि उस समय नप ने 7.5 प्रतिशत हाउस टैक्स लगाने की बात कही थी। अब नप 12.5 से हाउस टैक्स को घटाकर 7.5 करने का लॉलीपॉप दे रही है। विकास मंच ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक हाउस टैक्स में बरती गई अनियमितताओं में सुधार नहीं होता और सभी वार्डों में व्यापक सुविधाएं नहीं दी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। लोग किसी भी कीमत पर हाउस टैक्स नहीं देंगे।


प्रदर्शन में यह लोग हुए शामिल
हाउस टैक्स के विरोध में मंगलवार को आयोजित धरना प्रदर्शन में बद्दी विकास मंच के मोहम्मद आशिक, कैप्टन डीआर चंदेल, जसवंत राय, गुरमीत सिंह, तरसेम चौधरी, जसविंद्र भारद्वाज, हरनेक ठाकुर, तेलू राम ठाकुर, दीपू पंडित, अमित केशव, भगतराम ठाकुर, ललित ठाकुर, बबलू पंडित, मनोज कुमार, बलविंद्र सिंह, रणदीप सिंह, राज कुमार, उद्यम सिंह, हरबंस लाल, मंजीत सिंह, प्रवीण कौशल, अरुण कौशल, केवल सिंह, मोहम्मद हमीद, नीलम कुमार, अमेेर सिंह और अशोक कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed