फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The pension facility provided to homguard

होमगार्ड कर्मचारियों को पेंशन सुविधा दे सरकार

Sat, 25 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Sat, 25 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
The pension facility provided to homguard
हिमाचल होमगार्ड बैंड और अन्य होम गार्ड एसोसिएशन ने बैठककर मांगें पूरी न किए जाने पर रोष जताया। - फोटो : Demo pic

हिमाचल होमगार्ड बैंड और अन्य होम गार्ड एसोसिएशन ने बैठककर मांगें पूरी न किए जाने पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि एक आम कर्मचारी गृह रक्षक के पद पर 40 साल सेवा करने के बाद भी पेंशन की सुविधा से वंचित है।

विज्ञापन


जनता का सेवक कहलाने वाले विधायक और मंत्री मात्र पांच साल सत्तासीन होने के बाद पेंशन के हकदार हो जाते हैं। गृह रक्षक जन सेवक बन कर जनता की सेवा करने की शपथ लेकर कार्य करता है। बैठक की अध्यक्षता उपप्रधान नंदलाल ने की।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधायक और मंत्री जन सेवक बनकर सेवा करने की शपथ लेने के बाद भारी भरकम वेतन और पेंशन का हकदार बन जाता है। सेवानिवृत्त बैंड कर्मचारी और अन्य गृह रक्षकों को 40 वर्ष जनसेवा करने के बाद घर में मजदूरी कर बच्चों का पालने पोषण करने के लिए बाध्य होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पांच साल के कार्यकाल के बाद नेताओं के परिवार को पूरी उम्र कुछ कार्य करने की जरूरत नहीं रहती। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कुछ इस प्रकार की नीति बनाएं कि सेवानिवृत्त गृह रक्षकों को कुछ पेंशन मिल सके ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण मान सम्मान के साथ कर सके। इस मौके पर शीश राम, मनसा राम, बालक राम, किरपा राम, रामलाल, हरिदत्त, रमेशचंद, संतराम, लेखराम, बाबू राम, ओम प्रकाश, भूपचंद, बनवारी लाल, हेत राम और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed