फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Municipal Corporation has prepared a list of 179 defaulters for not paying garbage bills.

Solan News: नगर निगम ने कूड़े के बिल जमा न करने पर 179 डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार

Fri, 01 May 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
इस बार दिया जाएगा अंतिम नोटिस, 24 लाख रुपये के कूड़े के बिलों का सालों ने नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

ढाबा संचालकों समेत निजी होटल भी है डिफॉल्टरों की लिस्ट में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन ने तीन वार्डों के बाद अब दो और वार्ड के डिफॉल्टरों की लिस्ट तैयार कर दी है। निगम ने वार्ड नंबर 4 और 5 के 179 डिफॉल्टरों की लिस्ट तैयार की है। इन डिफाल्टरों ने निगम के 24.68 लाख रुपये के कूड़े के बिल का भुगतान नहीं किया है। वहीं इनमें से कई डिफाल्टर चार सालों से बिल नहीं भर रहे हैं। निगम की ओर से पहले भी इन डिफाल्टरों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके बावजूद इनकी ओर से बिल की थोड़ी सी राशि का भी भुगतान नहीं किया गया। अब निगम की लिस्ट तैयार कर उन्हें अंतिम नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड 4 से 73 डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार की है, जिनके पास निगम का 14.79 लाख रुपये के कूड़े के बिल का पैसा अटका है। इसके अलावा वार्ड 5 से 106 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। इन्होंने 9.89 लाख रुपये के कूड़े के बिल का भुगतान नहीं किया है। इनमें वार्डों के कई ढाबा संचालक समेत बड़े निजी होटल भी शामिल है, जिन्होंने सालों से कूड़े का बिल ही नहीं भरा है।
50 हजार से 1 लाख रुपये का है बिल
बिल न चुकाने वाले कई डिफाल्टरों के पास 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का बिल अटका है। निगम के कई नोटिस के बाद भी यह बिल नहीं चुका रहे हैं। वहीं इससे पहले 700 को नोटिस जारी हो चुका है, जिनमें से कई डिफाल्टरों ने बिल जाम भी करवाया है।
विज्ञापन

एनओसी के लिए भरा 2 लाख का बिल
चुनाव में एनओसी के लिए कई होटल संचालकों ने लगभग 2 लाख रुपये तक का कूड़े का बिल निगम के पास जमा करवाया है। कुछ डिफाल्टरों ने केवल आधा ही बिल जमा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पहले भी किया नोटिस जारी
निगम की ओर से बिल न चुकाने वाले डिफाल्टरों को पहले भी नोटिस जारी किया गया है, लेकिन वह बिलों का भुगतान ही नहीं कर रहे थे, ऐसे डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। हालांकि अब कई डिफाल्टरों ने बिल चुकाने भी शुरू कर दिए हैं।
- चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed