फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The model presention strat in dagshai

डगशाई स्कूल के बच्चों ने बनाए माडल

Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
The model presention strat in dagshai
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगशाई में प्रयास कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगशाई में प्रयास कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने साइंस और मैथ के माडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य दिव्या ठाकुर ने किया। इस दौरान टीजीटी साइंस मोनिका आहुजा, टीजीटी नॉन मेडिकल रिमी शर्मा के सहयोग से छात्रों ने मॉडल को तैयार किया। एक दर्जन से अधिक मॉडल विद्यार्थियों ने तैयार किए।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने पहाड़ी प्रदेश के किसानों के लिए मॉडल तैयार किया है। इसमें किसानों को फसल की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके मुताबिक कृत्रिम रूप से खेतों में बारिश की रिमझिम बौछारें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी। किसान अपने सुविधा अनुसार खेतों फसल बिजाई का कार्य कर सकते हैं। मॉडल की खूबी यह है कि पानी को पहले ऊंचाई में एक जगह प्लास्टिक की किसी बड़ी टंकी में स्टोर किया जाएगा, टंकी में कुछ हल्के-हल्के छेद किए जाएंगे। जब इन छेदों को ओपन किया जाएगा तो हवा के प्रेशर से पानी की टंकी में एक सामान कई धाराएं प्रवाहित होंगी, जिससे खेतों में सिंचाई का कार्य आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

 
इस फेहरिस्त में विज्ञान के मॉडल में मनचाही बरसात, किताब का घर्षण, हावर क्राफ्ट (हवा का घर्षण) विद्युत परिपथ और स्थिर विद्युत आवेशन शामिल हैं। मैथ के माडल में पाइथागोरस परिमेय, वृत्त का क्षेत्रफल, पाई की उत्पत्ति, वृत्त का परिवार से संबंधित कई चित्र शामिल थे। इस मौके पर अध्यापक मनोज कुमार, प्रकृति गौतम, पीजीटी कामर्स, रुचि साहनी, पीजीटी शालिनी चौहान, पीजीटी आईटी निवेदिता कलसी और अन्य अध्यापक सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed