{"_id":"69adcfdaeb357d686a067350","slug":"the-message-of-de-addiction-will-be-given-through-a-race-from-solan-to-baru-sahib-solan-news-c-176-1-ssml1040-164665-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन से बड़ू साहिब तक दौड़ से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन से बड़ू साहिब तक दौड़ से दिया जाएगा नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
सिरमौर कल्याण मंच व चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन की ओर से आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना क
सिरमौर कल्याण मंच और चूड़ेश्वर सेवा समिति ने किया दो दिवसीय दौड़ का आयोजन, उपायुक्त सोलन ने दिखाई हरी झंडी
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिरमौर कल्याण मंच और चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए दो दिवसीय दौड़ का आयोजन किया। दौड़ का शुभारंभ रविवार को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में होटल रमाडा कसौली के एमडी महेश बालियान भी मौजूद रहे। चिट्टा मुक्त हिमाचल जन-जागरूकता दौड़ सोलन से शुरू होकर नौणी, यशवंत नगर, राजगढ़, खेरी होते हुए बड़ू साहिब में संपन्न होगी। इस दौड़ में अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह, सोलन की अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक कल्पना परमार, सुभाष चंद्र बिष्ट, और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अंजना ठाकुर ने भाग लेकर युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा रिटायर वरिष्ठ नागरिक और पूर्व पैरा मिलिट्री फोर्स सदस्य उमेश कमल और रिटायर इंजीनियर इन चीफ जोगेंद्र चौहान ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने दौड़ के दौरान नशा मुक्त जीवन के संदेश को साझा किया और युवाओं को प्रेरित किया। सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रदीप ममगाईं ने कहा, जिला सोलन में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई है। हम चाहते हैं कि युवा नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। महासचिव यशपाल कपूर ने बताया कि यह दौड़ समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को खेल और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित करने का प्रयास है। अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, खेल और स्वस्थ जीवनशैली न केवल शरीर को मजबूत बनाती है बल्कि मानसिक रूप से भी सक्षम बनाती है। नशा मुक्त जीवन ही सच्ची जीत है।