फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The mayor reprimanded the sanitation workers for throwing garbage in the open.

Solan News: महापौर ने सफाई कर्मचारियों को खुले में कूड़ा फेंकने पर लगाई फटकार

Mon, 02 Mar 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
ऊषा शर्मा ने अचानक किया ठोड़ो ग्राउंड व आसपास निरीक्षण
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को शहर को स्वच्छ रखने की भी दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ऊषा शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ठोडो ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों का अचानक सुबह 6:30 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान देखा गया कि सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा एकत्र करने के बाद कलेक्शन सेंटर की बजाय हर जगह फेंक रहे थे, जिससे दिनभर गंदगी का माहौल बना रहता है। महापौर ने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कूड़ा घरों से इकट्ठा करने के बाद कलेक्शन प्वाइंट पर रखा जाए, ताकि डंपिंग साइट पर वाहन आसानी से कूड़ा उठा सकें। इधर-उधर कूड़ा रखने से वाहन नहीं उठाते और दिनभर गंदगी बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भी कूड़ा फेंकने की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही, महापौर ने सफाई सुपरवाइज़रों को भी सतर्क रहने और कर्मचारियों की निगरानी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और कमियों को तुरंत सुधारने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed