फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The maping facilities strat in nalagrah

अब नालागढ़ में सस्ती दरों पर बनेंगे भवनों के नक्शे

Thu, 20 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 20 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
The maping facilities strat in nalagrah
बीबीएनडीए की अब्दुल कलाम ई-मेपिंग सुविधा नालागढ़ उपकार्यालय में शुरू हो गई है। - फोटो : demo pic

नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के लोगों और उद्योग मालिकों को अब भवनों के नक्शे बनवाने के लिए निजी आर्र्किटेक्चर के पास जाने की जरूरत नहीं। लोग नालागढ़ में ही सस्ती दरों पर भवनों के नक्शे बनवा सकेंगे। बीबीएनडीए की अब्दुल कलाम ई-मेपिंग सुविधा नालागढ़ उपकार्यालय में शुरू हो गई है। इससे पूर्व बद्दी कार्यालय में पहला ई-मेपिंग सेंटर खोला है।

विज्ञापन

 
प्राधिकरण के इस नए कदम से नालागढ़ के लोगों को सस्ती दरों पर नक्शे बनाने के लिए बद्दी तक का 20 किलोमीटर का सफर भी नहीं करना पड़ेगा। लोगों को नक्शे बनवाने के लिए बद्दी जाना पड़ता था। इससे जहां उन्हें आने जाने में दिक्कत होती थी वहीं समय की बर्र्बादी भी होती थी। लेकिन अब नालागढ़ में ही सुविधा शुरू होने से हजारों लोगों को राहत मिली है। प्रारंभिक चरण में नालागढ़ उपकार्यालय में बुधवार और शुक्रवार को यह सुविधा दी जाएगी। दिसंबर से बीबीएनडीए नालागढ़ कार्यालय में स्थायी तौर पर आर्किटेक्चर की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नालागढ़ शहर के साथ आसपास की करीब 20 पंचायतों को ई-मेपिंग सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। योजना के तहत लोगों को नक्शा तैयार करने पर 2500 से लेकर 4000 रुपये तक की फीस देनी होगी। निजी आर्किटेक्चर इन सेवाओं के लिए 10 हजार से लेकर 40 हजार तक फीस वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा फीस का दायरा
सब डिविजन ऑफ लैंड के मामले में 750 वर्ग मीटर के प्लाट पर 2500 रुपये , 1500 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 3000, 2500 वर्ग मीटर प्लाट पर 3500 रुपये फीस वसूली जाएगी। आवेदन करने पर 25 प्रतिशत पैसा एडवांस में जमा करवाना होगा। फीस की 75 प्रतिशत राशि नक्शा पास होने के बाद जाएगी। बीपीएल और अन्य सामाजिक हाउसिंग स्कीम के तहत किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इसके अलावा लोकेशन साइट प्लान के मामले में 50 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 2500 रुपये, 75 वर्ग मीटर तक 3000 रुपये, 100 वर्ग मीटर प्लाट तक 3500 रुपये और 150 वर्ग मीटर प्लाट पर 4000 रुपये फीस देनी होगी।

 
दिसंबर से पूरे सप्ताह मिलेगी सुविधा
बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने कहा कि नालागढ़ उपकार्यालय में ई-मेपिंग की सुविधा फिलहाल बुधवार और शुक्रवार को मिलेगी। यह सेवा शुरू कर दी गई है। स्थायी तैनाती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर तक नियमित आर्किटेक्चर की सुविधा को आरंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed