फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Huge tourist in kasuali, traffic jam

कसौली में सैलानियों की भारी भीड़ से ट्रैफिक जाम, लोग परेशान

Mon, 09 Jan 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 09 Jan 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
The Huge tourist in kasuali, traffic jam

पर्यटन नगरी कसौली में बर्फ पिघल चुकी है लेकिन इसके बावजूद भारी संख्या में सैलानी पर्यटन नगरी में बर्फ देखने की चाह में पहुंच रहे हैं। नतीजा ट्रैफिक जाम के रूप में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भीड़ इतनी है कि पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित हो रही है। शनिवार को जैसे ही कसौली में भारी हिमपात की सूचना मिली हजारों की संख्या में पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


बर्फ देखने और मनोरंजन की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शनिवार को 6 से 7 इंच बर्फ पड़ी। एक दिन बाद तक चली बारिश में बर्फ पिघल गई। पर्यटकों के हाथ यहां आकर निराशा ही लगी। लोग बर्फ से लिपटी पर्यटन नगरी का दीदार तो नहीं कर सके लेकिन भयंकर जाम और ठंड ने उन्हें परेशानी में डाल दिया।
विज्ञापन


रविवार को जहां धूप खिली रही। सोमवार को दोपहर तक आसमान साफ रहा। चटक धूप का लोगों ने आनंद लिया। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान को बादलों ने फिर घेर लिया। कसौली के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी मशक्कत के साथ यातायात व्यवस्था कायम रखने में डटी है। लेकिन सैलानियों की अधिक आमद से थोड़ी दिक्कत हो रही है। वहीं अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फ मिली नहीं, जाम ने सताया
चंडीगढ़ से आए रूपेश, कमलेश कमार, अमरजीत सिंह और दिल्ली से आए तुषार, अरविंद, सुरेश शर्मा, गोपी चौधरी, राकेश कुमार तथा हरियाणा से आए संजय कुमार, हर्ष, मोहित, अनिरुद्ध ने कहा कि वह बर्फ देखने आए थे। लेकिन उनके आने से पहले ही बर्फ पिघल गई। इससे उनमें मायूसी है लेकिन फिर भी यहां के मौसम का लुत्फ उठाया लेकिन जाम ने काफी परेशान किया। 


बसों का बस स्टैंड में पहुंचना मुश्किल
सैलानियों के भारी संख्या में पहुंचे वाहनों के चलते पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। सोलन से कसौली चलने वाली अधिकांश बसें बस स्टैंड नहीं पहुंच सकीं। सवारियों को पैदल ही बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की भारी संख्या के लिए पार्किंग की भी समस्या बनी रही। सोमवार को स्थिति थोड़ी सामान्य दिखी लेकिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed