फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The historic Mahunnag Devta fair will be held on March 14 and 15 in Dhakriyana.

Solan News: ढकरियाणा में 14 व 15 मार्च को होगा ऐतिहासिक माहुंनाग देवता मेला

Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
15 मार्च को होगा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। ढकरियाणा पंचायत के हाड़ा मेहता स्थित श्री माहुंनाग देवता मंदिर में 14 और 15 मार्च को दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला रियासत काल से लगभग 100 वर्षों से लगता आ रहा है। मेले की मान्यता है कि यहां आए श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है और उन्हें सर्पदंश एवं बिच्छू दंश के भय से मुक्ति मिलती है। मेले की आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह कंवर ने बताया कि 14 मार्च को मेले का शुभारंभ दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी करेंगे। वहीं, रात को मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकार जागरण का आयोजन करेंगे। दोनों दिन सुबह से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी। 15 मार्च को मेले का समापन और खेल प्रतिभागियों के विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य आकर्षण के रूप में 15 मार्च को दोपहर 3 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बड़ी माली 3,100 रुपये और छोटी माली 2,100 रुपये रखी गई है। मेले में खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन जय माहुंनाग यूथ क्लब के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और धर्म सिंह मेहता करेंगे। इसके अलावा पारंपरिक मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें विजेताओं को इनाम राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed