{"_id":"589076df4f1c1bd97ee80567","slug":"the-hale-net-can-be-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी फसलों पर कहर ढहा सकती हैं अोले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी फसलों पर कहर ढहा सकती हैं अोले
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
चार फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। इस कारण निचले क्षेत्रों में भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। इस कारण निचले क्षेत्रों में भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि मंगलवार को भी सोलन में सुबह बारिश हुई। इससे दिन भर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मंगलवार को यह बढ़कर 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री से 5.7 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही नौणी विवि द्वारा 1.0 एमएम बारिश भी रिकार्ड की। डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम खराब हो सकता है। इस कारण कोहरे की मार से भी लोगों को दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विवि के एग्रोमेटोरोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परमिंद्र कौर बावेजा ने बताया कि चार फरवरी से भारी बर्फबारी ओर बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं संवेदनशील स्थानों पर ओलावृष्टि भी होगी।
विज्ञापन
इससे सुबह शाम के तापमान में गिरावट के कारण धुंध छाए रहने की आशंका है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह अपनी फसलों को कोहरे से बचाएं। साथ ही ओलावृष्टि से पौधों को बचाने के पहले से ही प्रबंध कर लें। इसके साथ ही ज्यादा बारिश होने की हालत में पानी को फसलों पर अधिक समय तक ठहरने न दें। नहीं तो फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।