बरोटीवाला में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बरोटीवाला इकाई की बैठक में सरकार से पेंशनरों के मेडिकल बिलों के साथ जनवरी 2016 से लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। बरोटीवाला में इकाई के अध्यक्ष उदय राम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि पेंशनर के जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन में बरोटीवाला इकाई के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। बैठक में प्रस्ताव पारित करके शीघ्र ही जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग रखी गई। इसके अलावा पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया गया है कि बरोटीवाला अस्पताल में स्टाफ की कमी है। केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से काम चल रहा है। उन्होंने अस्पताल में स्टाफ शीघ्र भेजने की मांग की है। बैठक में उदय राम चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा, रामदास, शेरू राम, अमरनाथ तनवर, प्यारा लाल, मदन सिंह, प्यारे लाल, प्रेम चंद, गीता राम उपस्थित रहे।