फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Gadhkal-Kasauli road work has come to a halt due to the rise in the price of coal tar.

Solan News: तारकोल के दामों में उछाल से थमा गढ़खल-कसौली सड़क का काम

Fri, 01 May 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
बढ़े दाम से विभाग के ठेकेदार काम करने में जता रहे असमर्थता
विज्ञापन

टेंडर में पुरानी दरों पर काम करना हो रहा घाटे का सौदा
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश में गर्मियों की शुरुआत के साथ लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर टारिंग का काम तेज करने की योजना बनाई थी, लेकिन तारकोल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने इन योजनाओं को झटका दे दिया है। पानीपत रिफाइनरी में दाम बढ़ने के चलते ठेकेदारों ने काम करने में असमर्थता जताई है, जिससे धर्मपुर समेत अन्य क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण सड़कों का काम बीच में ही रुक गया है। ठेकेदारों का कहना है कि टेंडर लेते समय तारकोल के दाम कम थे, लेकिन अब रिफाइनरी रेट्स में भारी वृद्धि के कारण पुराने रेट पर काम करना घाटे का सौदा बन गया है। इसके चलते प्रदेश में तारकोल की सप्लाई भी प्रभावित हुई है और सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। गढ़खल से कसौली सड़क के सुधार का काम विभाग ने शुरू किया था, लेकिन पहले अत्यधिक ठंड और अब तारकोल की कमी के कारण इसे रोकना पड़ा। हालांकि किम्मूघाट से करीब दो किलोमीटर तक सड़क को पक्का कर दिया गया है और खराब हिस्सों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई गई हैं, लेकिन गढ़खल बाजार से कैंट क्षेत्र तक करीब ढाई किलोमीटर का हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है।
धूल और गड्ढों से लोग परेशान

सड़क के कई हिस्सों में टारिंग उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों को गहरे गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कसौली कैंट में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क ने समस्या को और बढ़ा दिया है। उड़ती धूल से पैदल राहगीरों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज ने बताया कि विभाग तारकोल की कीमतों पर लगातार नजर बनाए हुए है। कीमतों में आई तेजी के कारण काम प्रभावित हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही दाम सामान्य होंगे। विभाग ने जून तक सड़क की टारिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed