फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The fruits of good and bad deeds are received immediately: Mahamandleshwar

पुण्य एवं पाप का फल तुरंत मिल जाता है : महामंडलेश्वर

Tue, 04 Mar 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। दुर्गामाता मंदिर मितियां में आयोजित विशाल सत्संग समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद ने कहा तीव्र पुण्य एवं पाप का फल तुरंत मिल जाता है। इसलिए पाप और पुण्य का फल देखते हुए पापों से बचने का प्रयास करे। धर्म का आचरण करें। भगवती श्रद्धा और विश्वास का मूर्त रूप है, श्रद्धा विश्वास के बिना लाख जन्म भी कोई भजन कर ले। उन्होंने कहा कि भगवती ने देवताओं की रक्षा की है। जहां संयम है वहां सुख है और जहां असंयम है वहां दुख है। जीवन में अभिमान न करें। अभियान की नाव में बैठा हुआ एक न एक दिन अवश्य डूबता है। मानव जीवन का जो परम उद्देश्य है वह भगवती और भगवान की प्राप्ति है। वर्तमान समय में यह वैदिक सनातन का कालखंड है। सनातन के कालखंड में देश का युवा आगे आ रहा है। इस मौके पर आयोजक और नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, परमिंंद्र कौर बावा, एसडीएम राजकुमार, तहसीलदार सतींद्रजीत, नायब तहसीलदार राजिंद्र ठाकुर, डीएसपी अजय ठाकुर, तहसीलदार एसडीओ भूपिंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed