फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The food rate finel in solan city

ढाबों और होटलों में अब फुल खाना 55 रुपये में मिलेगा

Wed, 23 Nov 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 23 Nov 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
The food rate finel in solan city
सोलन में खाद्य पदाथोऱ्र्थों के दाम तय। - फोटो : demo pic

जिला दंडाधिकारी ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी निरोधक आदेश के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न खाद्य वस्तुओं के विक्रय मूल्य निर्धारित किए हैं। इसमें तवे की चपाती की कीमत 5 रुपये और तंदुरी की चपाती 6 रुपये मिलेगी। दूध 32 रुपये लीटर, दही 55 रुपये किलो और पनीर 240 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगा। होटलों और ढाबों में फुल खाना 55 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन


वहीं 8 रुपये में समोसा 20 में आलू परांठा मिलेगा। जिला दंडाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे इन सभी वस्तुओं की बिक्री के बिल/कैश मेमो उपभोक्ताओं को देंगे तथा इनकी डुप्लीकेट प्रति अपने रिकार्ड में निरीक्षण के लिए रखेंगे। सभी दुकानदार अपनी दुकान/ढाबे में उचित स्थान पर देवनागरी लिपि में वस्तुओं की मूल्यसूची प्रदर्शित करेंगे ताकि उपभोक्ताओं को सही मूल्य पता चल सके। यह अधिसूचना पूरे सोलन जिला में हिमाचल प्रदेश राजपत्र में छपने के एक माह तक लागू मानी जाएगी। यह दरें पर्यटन विभाग से प्राधिकृत होटल/रेस्तरां पर लागू नहीं होंगी।
विज्ञापन


होटलों/ढाबों में पूरी खुराक
(चावल, दाल, सब्जी, चार चपाती सहित)     55 रुपये
राजमा, चना, भिंडी, गोभी, शिमला मिर्च     35 रुपये/प्लेट
मटर पनीर और पालक पनीर             40 रुपये प्रति/प्लेट
चावल परमल             15 रुपये/ प्लेट
तवे की चपाती            05 रुपये/ प्रति
तंदूरी चपाती               06 रुपये/ प्रति
दाल फ्र ाईड               35 रुपये/ प्रति प्लेट
रायता                 18 रुपये/प्रति प्लेट
चाऊमिन                 40 रुपये प्रति प्लेट
प्लेन परांठा                 15 रुपये प्रति
भरा हुआ परांठा             20 रुपये प्रति
चना समोसा             30 रुपये प्रति प्लेट
चना भटूरा                 32 रुपये प्रति प्लेट
दो पूरी-सब्जी व दही        25 रुपये प्रति प्लेट
मीट                 100 रुपये प्रति प्लेट
चिकन करी                 80 रुपये प्रति प्लेट
नॉन वेज

बकरे के मीट का परचून विक्रय मूल्य     300 रुपये प्रति किलो
ब्रायलर ड्रेस्ड             160 रुपये प्रति किलो
मुर्गा जीवित                 125 रुपये प्रति किलो
ब्रॉयलर जीवित             130 रुपये प्रति किलो
मुर्गा ड्रेस्ड                 145 रुपये प्रति किलो
सुअर का मीट             140 रुपये प्रति किलो
कच्ची मछली              115 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed