फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The five hundred notes can use in Mc

पानी और बिजली के बिल जमा करने में चलेंगे 500-100 के नोट

Thu, 17 Nov 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 17 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
The five hundred notes can use in Mc
सालों से नगर परिषदों का लाखों रुपये का गृहकर और सेंनिटेशन दबाए बैठे लोग 500-1000 रुपये नप कार्यालय में जमा करवाकर पैंडेंसी क्लीयर कर सकते हैं। - फोटो : demo pic

सालों से नगर परिषदों का लाखों रुपये का गृहकर और सेंनिटेशन दबाए बैठे लोग 500-1000 रुपये नप कार्यालय में जमा करवाकर पैंडेंसी क्लीयर कर सकते हैं। सरकार के आदेशों के बाद सोलन और परवाणू नगर परिषदों में 24 नवंबर तक पुरानी प्रतिबंधित करेंसी के माध्यम से टैक्स जमा करवाने की छूट दे दी है। हालांकि एडवांस टैक्स न लेने की सख्त हिदायत नप कर्मियों को दी है। लेकिन अब आनन-फानन में नप ने विभिन्न संचार के माध्यमों से डिफाल्टरें को निर्देश देना शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


तर्क दिया जा रहा है कि तीन चार दिन में डिफाल्टरों को नोटिस देने की प्रक्रिया नहीं की जा सकती। उधर सूचना मिलते ही लोग नगर परिषद कार्यालयों के चक्कर लगाना शुरू कर चुके हैं। सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि 20 नवंबर तक अगर कोई डिफाल्टर सेंनिटेशन टैक्स या पानी का बिल जमा करवाना चाहे तो वह 1000-500 रुपये के नोटों के साथ पेमेंट कर सकता है। लेकिन एडवांस कोई टैक्स जमा नहीं होगा।
विज्ञापन


परवाणू नप अध्यक्ष ठाकुर दास ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से डिफाल्टरों को पुरानी करेंसी के माध्यम से लंबित रकम जमा करवाने को कहा जा रहा है। नोटिस प्रक्रिया पूर्ण करने का अब समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन में डेढ़ करोड़ पेंडेंसी
सोलन में सैनिटेशन टैक्स का बकाया ही 1 करोड़ का है। यह नगर परिषद को शहरवासियों से वसूलना है। टैक्स अदा नहीं करने वालों में कुछ सरकारी विभाग भी हैं। लगभग 20 लाख का बकाया शहर के विभिन्न सरकारी विभागों से लिया जाना है। इसके साथ ही पानी के बिल का बकाया भी 45 लाख का है। इनमें से कई राशि बरसों पुरानी भी लंबित है। इन्हें बार-बार नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं करवाया है।


50 लाख परवाणू में है बकाया
परवाणू में लोग बैंक की लाइनों में लगकर पुराने नोट बदलवाने की जगह नगर परिषद् कार्यालय में प्रापर्टी और अन्य करो को भरना ज्यादा सुविधापूर्ण लग रहा है। इससे न केवल उनके लंबित टैक्स निपट रहे है, वहीं घर में पड़ी पुरानी करेंसी भी बाहर निकल रही है। परवाणू में इस तरह की करीब 50 लाख की पेंडेंसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed