फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The first culture night become a romantic with a fikmi song

गुग्गामाड़ी मेले में पहाड़ी और पंजाब गानों पर धमाल

Fri, 09 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 09 Sep 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
The first culture night become a romantic with a fikmi song
श्री गुग्गामाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी और नेपाली गीतों से सराबोर रही। - फोटो : अमर उजाला

श्री गुग्गामाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी और नेपाली गीतों से सराबोर रही। सोलन के रुद्राक्ष बैंड का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। गायक अर्जुन गोपाल ने पंजाबी गीत मैं चेतक लिया सी, पटियाला पैग पर धमाल मचाया। राखी ने कच्चे धागे के गीतों के बाद पहाड़ी गिद्दा से वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन


विनोद रंता ने पहाड़ी गीत पर खूब धमाल मचाया। संगीत की अंतिम कड़ी में हिमाचल से वायस आफ हिमालय के विजेता रमेश ठाकुर ने सीटियों की आवाज में मंच पर एंट्री मारी। उन्होंने मुस्कराने की वजह तुम हो के बाद जनता की फरमाइश पूरी करते हुए पहाड़ी गीतों पर श्रोताओं को खूब नचाया। इस दौरान प्रधान रवि शर्मा, पंकज गुप्ता, मनीष गुप्ता और मिलखान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुबाथू मेले के पहले दिन लोगों का खूब तांता लगा रहा। ग्रामीणों सहित दूरदराज से आए लोगों ने मेले का आनंद लिया। बच्चों ने मिक्की माउस, चिनोल और कश्ती झूलों  का आनंद लिया। महिलाओं ने साज शृंगार का सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगे आबकारी एवं कराधान मंत्री
सुबाथू (सोलन)। आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी शनिवार को सुबाथू मेले में श्री गुग्गा जी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। हालांकि लोग मंत्री जी के माध्यम से मुख्यमंत्री से सुबाथू चिकित्सालय में अन्य सुविधाओं के लिए 25 लाख की मांग रखेंगे। कांग्रेस कमेटी के प्रधान अनिल गुप्ता ने बताया कि लोगों की मांग पर मंत्री से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed