फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The entrance gate of Nalagarh city will be made of red stone, 65 CCTV cameras will be installed.

Solan News: नलागढ़ शहर का रेड स्टोन से बनेगा प्रवेश द्वार, लगेंगे 65 सीसीटीवी कैमरे

Thu, 14 Sep 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 14 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था का सुदृढ़ करने का लिया फैसला
विज्ञापन

अब नगर परिषद अपनी गाड़ी से भी कूड़ा छोड़ेगी
नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में लिए कई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में शहर के प्रवेश द्वार पर रेड स्टोन लगाने और उसके ऊपर हिमाचल की संस्कृति दर्शाए जाने का फैसला लिया है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का फैसला लिया है। बैठक में पहली बार विधायक केएल ठाकुर ने भी भाग लिया।
नप की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नप अध्यक्ष अलका वर्मा ने कहा कि नालागढ़ का प्रवेश द्वार अब सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन के साथ बैठक की थी। जिसमें कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों को कमी पाई गई थी। अब नप कूड़ा उठाने के लिए अपनी गाड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकता है जो सीधा कूड़ा संयत्र में कूड़ा छोड़ेंगी। नालागढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा बिजली के पोल लगाने व स्ट्रीट लाइट लगाने के भी टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांधी ट्रांसपोर्ट में छह दुकान नीचे हैं। जिससे यहां पर बरसाती पानी आ जाता है। इन दुकानों को ऊंचा किया जाएगा। फ्रूट मार्केट में पहले खोखे थे। बाद में दुकानें बनी। लेकिन आज तक इनका किराया निर्धारित नहीं हुआ। बैठक में प्रस्ताव पारित करके इसके दो हजार रुपये प्रति माह का किराया निर्धारित किया गया। शॉपिंग काॅम्पलेक्स के दोबारा टेंडर लगेंगे। अब नप क्षेत्र में भी परिवार रजिस्टर लगाया जाएगा। वार्ड नंबर नौ में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। वार्ड 9 में दो शौचालय जर्जर हालत में हैं यहां पर पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया है कि नप की गोशाला के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें सभी पार्षद सदस्य बनाया जाएंगे। यह गोशाला लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब कमेटी ही इसकी देखरेख करेगी और गोशाला के लिए चारा और गोवंश की देखभाल का जिम्मा लेगी। वहीं शहर में अवैध रूप से संचालित रेहड़ी फड़ी को हटाने और पुराने बस स्टैंड से अस्पताल की ओर जाने वाले रोड पर दुकान बनाई जाएगी और यहां से रास्ता भी छोड़ा जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, शालिनी शर्मा, वंदना अवस्थी, रीना शर्मा, संजीव शर्मा, महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह, सहर शर्मा, रविंद्र संख्यान, बलजीत कौशिक, कृष्ण संगर, ईओ आरएस वर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed