{"_id":"57d2bf954f1c1b5d78317c66","slug":"the-e-maping-strat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नालागढ़ में ही बनेंगे भवनों और मकानों के नक्शे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नालागढ़ में ही बनेंगे भवनों और मकानों के नक्शे
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 10 Sep 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़, बद्दी और बरोटीवाला विकास प्राधिकरण अब नालागढ़ सब-ऑफिस में भी ई-मेपिंग की सुविधा देगा।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़, बद्दी और बरोटीवाला विकास प्राधिकरण अब नालागढ़ सब-ऑफिस में भी ई-मेपिंग की सुविधा देगा। प्रदेश में सस्ती ई-मेपिंग की सुविधा को आरंभ करने वाला बीबीएनडीए पहला महकमा है। विकास प्राधिकरण की ओर से 10 अगस्त को प्रदेश में पहली ई-मेपिंग सेवा झाड़माजरी स्थित बद्दी कार्यालय से आरंभ की गई। इसमें लोगों का भी अच्छा रुझाना आ रहा है। अथॉरिटी के आर्किटेक्चर से सस्ते में नक्शा बनाने के लिए अब तक तक 30 लोग आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण का कहना है कि नालागढ़ के आसपास की पंचायतों के लोगों को उप कार्यालय नालागढ़ में ही यह सुविधा मिलेगी। इससे नालागढ़ से बद्दी के बीच 20 किलोमीटर के अतिरिक्त सफर को तय करने की जरूरत नहीं रहेगी। गौरतलब है कि निजी क्षेत्र में आर्किटेक्चर एक सामान्य नक्शा बनवाने के लिए भी 10 हजार से 20 हजार तक की फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन
बीबीएनडीए की इस पहल से क्षेत्र के हजारों लोगों को सस्ते नक्शा तैयार करने की सुविधा मिली है। योजना के तहत केवल चार हजार तक के अधिक शुल्क के साथ किसी भी तरह के नक्शे को बीबीएनडीए कार्यालय में आउटसोर्स रखे गए आर्किटेक्चर की मदद से तैयार किया जाएगा। योजना के तहत बीपीएल और सामाजिक योजना के कार्यों पर कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
यह रहेगा फीस का दायरा
सब डिविजन ऑफ लैंड के मामले में 750 वर्ग मीटर के प्लाट पर मात्र 2500 रुपये, 1500 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 3000 रुपये, 2500 वर्ग मीटर प्लाट पर 3500 रुपये फीस वसूल की जाएगी। आवेदक करने पर 25 प्रतिशत पैसा एडवांस में जमा करवाना होगा। फीस की 75 प्रतिशत राशि नक्शा पास होने के बाद दी जाएगी।
बीपीएल और अन्य सामाजिक हाउसिंग स्कीम के तहत किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। इसके अलावा लोकेशन साइट प्लान के मामले में 50 वर्ग मीटर तक प्लाट पर 2500 रुपये, 75 वर्ग मीटर तक 3000 रुपये, 100 वर्ग मीटर प्लाट तक 3500 रुपये और 150 वर्ग मीटर प्लाट पर 4000 रुपये फीस देनी होगी।
सरकारी निर्देशों के बाद खुल रहे सेंटर
सीईओ ललित जैन ने कहा कि नालागढ़ में प्राधिकरण का उप कार्यालय है। अब यहीं ई-मेपिंग सेंटर खोल दिया है। लोगों को नक्शे बनवाने के लिए अब बद्दी आने की जरूरत नहीं है। नालागढ़ से बद्दी की दूरी करीब बीस किलोमीटर है। अक्तूबर में इसकी शुरुआत की जाएगी। कहा कि सरकार की पॉलिसी के तहत ही यह सेंटर खोले जा रहे हैं।