{"_id":"6985f8edffaf5cbb7d0cfad8","slug":"the-drive-to-remove-encroachment-on-the-four-lane-road-fails-with-squatters-occupying-various-locations-solan-news-c-176-1-ssml1040-162749-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फोरलेन पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम फेल, जगह-जगह बैठे तहबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फोरलेन पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम फेल, जगह-जगह बैठे तहबाजारी
विज्ञापन
प्रशासन की चेतावनी का नहीं पड़ रहा असर
प्रशासन कई बार कर चुका कार्रवाई बार-बार कब्जा कर रहे अतिक्रणमकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। एनएचएआई और कसौली प्रशासन फोरलेन पर बैठे अतिक्रमणकारियों के आगे बेबस नजर आ रहा है। परवाणू से सोलन के बीच फोरलेन किनारे अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और एनएचएआई की टीमें एक दिन अतिक्रमण हटाती हैं, लेकिन अगले ही दिन अतिक्रमणकारी दोबारा बैठ जाते हैं। इनमें ज्यादातर अतिक्रमणकारी बाहरी राज्यों से हैं।
हालांकि एनएचएआई के निर्देशों पर निर्माण कंपनी की ओर से फोरलेन पर हाईवे पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके बावजूद इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। फोरलेन पर अतिक्रमण के कारण जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, वहीं हाईकोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से फोरलेन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
इस समय में फोरलेन के किनारे दर्जनों रेहड़ी-फड़ी संचालक ढाबा, जूस, बर्गर, मैगी सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन केवल औपचारिकता निभा रहा है और सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले एनएचएआई की ओर से धर्मपुर बाजार से पड़ाव और परवाणू तक फोरलेन किनारे रेहड़ी लगाकर बैठे तहबाजारियों को हटाया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई तहबाजारी फिर से अतिक्रमण करने लगे हैं।
एनएचएआई के अधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि सोमवार से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दोबारा अभियान चलाया जाएगा। इस बार टीमें अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त करेंगी, ताकि वे दोबारा फोरलेन पर न बैठ सकें।